हाईस्कूल में 46300 परीक्षार्थियों का आएगा रिजल्ट:वाराणसी के 118 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी UP बोर्ड, शाम चार बजे घोषित होगा परीक्षा परिणाम

Actionpunjab
1 Min Read




UP बोर्ड (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) आज 23 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित कर रहा है। जनपद में 118 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में हाईस्कूल में 46300 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई थी। CCTV की निगरानी में परीक्षा आयोजित हुई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने पीएम श्री क्वींस कालेज में जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया था। यहीं से 24 घंटे परीक्षा केंद्रों व केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम की मानीटरिंग की जा रही थी। आज शाम चार बजे शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव व यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 117 स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट, 117 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं 117 आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने पीएम श्री क्वींस कालेज में जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया था। यहीं से 24 घंटे परीक्षा केंद्रों व केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम की मानीटरिंग की जा रही थी। आज शाम चार बजे शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव व यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *