हांसी में समाधान शिविर, अवैध कब्जे, पानी-बिजली की शिकायतें:एसडीएम राजेश खोथ ने दिए तुरंत समाधान के निर्देश, बोले- लापरवाही सहन नहीं

Actionpunjab
3 Min Read




हांसी के जिला सचिवालय में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं की भरमार रही। एसडीएम राजेश खोथ और तहसीलदार सुरेश कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में मॉडल टाउन निवासी देवेंद्र नगर सुधार मंडल के पास एक प्लॉट पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं, सेक्टर-6 के एक व्यक्ति ने वर्षों से खाली पड़े प्लॉट में गंदगी और आवारा पशु डाले जाने की समस्या उठाई, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। सोरखी गांव के स्टेडियम की चारदीवारी और गंदे पानी की निकासी को लेकर भी शिकायत दर्ज की गई। इस पर बीडीपीओ अशोक मेहरा ने बताया कि समस्या का समाधान बरसात सीजन से पहले कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने की बिजली सब-डिवीजन बदलने की मांग रामायण गांव से एक व्यक्ति फैमिली आईडी में संशोधन की मांग लेकर पहुंचा, जबकि ग्रामीणों ने बिजली सब-डिवीजन बदलने की मांग भी रखी। सिंघवा खास के ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के खराब व्यवहार और पानी लीकेज की शिकायत की। जगदीश कॉलोनी की महिलाओं ने पेयजल संकट को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद को बार-बार कहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, मोहला के किसानों ने खेतों में गंदे पानी की निकासी होने से फसल खराब होने की शिकायत की। जिला सचिवालय के शौचालयों की सफाई व्यवस्था बदहाल शिविर में जिला सचिवालय के शौचालयों की सफाई और व्यवस्था को लेकर भी शिकायतें सामने आईं। सुल्तानपुर की एक महिला ने 2.56 लाख रुपये के बिजली बिल के एरियर को लेकर आपत्ति जताई, जिस पर एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा, अनीपुरा से जलभराव के कारण फसल खराब होने और हांसी से पृथ्वी सिंह सैनी द्वारा प्लॉट टैक्स से जुड़ी शिकायत भी रखी गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में राशन कार्ड और फैमिली आईडी से जुड़ी शिकायतें भी बड़ी संख्या में पहुंचीं। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *