जींद में युवक की हत्या कर बेड में छिपाया शव:घर में फैली बदबू, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य; लोगों से पूछताछ जारी

Actionpunjab
2 Min Read




जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने युवक की हत्या कर उसके शव को घर के बेड में छिपा दिया। सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नंदगढ़ के 40 वर्षीय चांद के रूप में हुई है। चांद अविवाहित था और अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर के अंदर से बदबू आने लगी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने किया बारीकी से निरीक्षण मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेट फॉरेंसिक लैब (एसएफएल) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। हत्या के कारणों का नहीं खुलासा घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ऋषभ सोढ़ी और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है और लोगों से पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेजा गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *