सांपला में 36 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन:चौथे दिन प्रधान पद के लिए 5, सदस्य पद के लिए 31 उम्मीदवार पहुंचे

Actionpunjab
2 Min Read




रोहतक जिले में सांपला नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन प्रधान पद के लिए 5 और सदस्य पद के लिए 31 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अब तक प्रधान पद के लिए कुल 10 और सदस्य पद के लिए कुल 43 नामांकन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। शुक्रवार को प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में सुधीर ओहल्याण, शमशेर सिंह, मनजीत, सुशील कुमार और प्रवीन शामिल हैं। प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं सांपला उपमंडलाधीश के न्यायालय में स्वीकार किए जा रहे हैं, जबकि वार्ड सदस्यों के लिए तहसीलदार न्यायालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। बिजली विभाग के एसडीओ को बनाया नोडल अधिकारी एसडीएम सांपला अंकिता पंवार ने बताया कि नगर पालिका के आम चुनाव से संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, सांपला के एसडीओ जोगेंद्र सिंह मोर (मोबाइल: 9354726617) को नोडल अधिकारी (शिकायतें) नियुक्त किया गया है। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 27 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन शाम 3 बजे के बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा की जाएगी। 10 मई को होगा मतदान नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए मतदान 10 मई 2026, रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 13 मई 2026 को सुबह 8 बजे से निर्धारित स्थानों पर शुरू की जाएगी। मतगणना संपन्न होने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *