![]()
हनुमानगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रावतसर और हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपियों को पकड़ा और मादक पदार्थ बरामद किए। रावतसर थाना पुलिस ने करीब 2 किलोग्राम अफीम तस्करी के मामले में 5 महीने से फरार चल रहे आरोपी शोभालाल (34) को गिरफ्तार किया। शोभालाल चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार का रहने वाला है। पुलिस उससे अफीम तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। 5 महीने से थी तलाश
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में पुलिस ने गंगरार निवासी किशनलाल जाट को 2.020 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस को शोभालाल की तलाश थी। पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर नेटवर्क की जांच कर रही है। 2 साल से फरार हेरोइन तस्कर दबोचा
दूसरी कार्रवाई में रावतसर पुलिस ने लगभग 2 साल से फरार चल रहे आरोपी बूटा सिंह (35) निवासी ममतोड, फिरोजपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। यह मामला 45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तस्करी से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, बूटा सिंह के खिलाफ राजस्थान और पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं। 45 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में पहले ही 8 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
वहीं, तीसरी कार्रवाई हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में की गई। गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी अब्दुल (36) निवासी नई खुंजा को 8.78 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
रावतसर में 5 महीने से फरार अफीम तस्कर दबोचा:अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर को भी पकड़ा, 2 साल से थी तलाश
Leave a comment