![]()
नारनौल में शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार को व्यापक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वायड की टीम को भी विशेष रूप से शामिल किया गया, जिससे जांच अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके। प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की मदद से पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों और संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध वस्तुओं व नशीले पदार्थों की तलाश में सघन तलाशी ली। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर बाहरी श्रमिकों और वहां रह रहे लोगों से विस्तृत जानकारी जुटाई। पहचान पत्रों को जांचा उनके पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की गई, वहीं संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि की संभावना को खत्म किया जा सके। श्रमिकों का रिकॉर्ड हो चेक पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे लोगों और बाहर से आए श्रमिकों का रिकॉर्ड नियमित रूप से जांचें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों की पहचान सुनिश्चित करना जरूरी है। समय-समय पर चलाते हैं अभियान थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वायड के सहयोग से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में शांति बनाए रखने के लिए इस तरह के सर्च अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
नारनौल में डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस का सर्च अभियान:झुग्गी-झोपड़ियों में ली तलाशी, बाहरी श्रमिकों के पहचान पत्र जांचे
Leave a comment