फरीदकोट में 5 हजार रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल गिरफ्तार:मारपीट में जब्त कार को छोड़ने को मांगे थे रुपए, विजिलेंस थाना फिरोजपुर में केस दर्ज

Actionpunjab
2 Min Read




फरीदकोट में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने थाना जैतो में तैनात एक कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक झगड़े में जब्त की गई कार को छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपए घूस मांग रहा था। कॉन्स्टेबल के खिलाफ थाना विजिलेंस फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बताया गया कि गिरफ्तार किया गया कॉन्स्टेबल विक्रम शर्मा एक झगड़े के मामले की जांच कर रहा था। यह कार्रवाई शुक्रवार रात जैतो की सादा पत्ती निवासी गुरनूर सिंह की शिकायत के आधार पर की गई। पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में जब्त की गई थी कार शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका एक विवाद पड़ोसियों के साथ हुआ था, जिसके चलते 23 अप्रैल को उसे उसकी आल्टो कार सहित थाना जैतो लाया गया। बाद में आपसी समझौते के बाद उसे तो छोड़ दिया गया, लेकिन उसकी कार पुलिस स्टेशन में ही खड़ी रही। इस झगड़े की जांच करने वाले कांस्टेबल विक्रम शर्मा ने कार छोड़ने के बदले 5000 रुपये रिश्वत की मांग रखी। इस शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो फरीदकोट की इंस्पेक्टर अमनदीप कौर के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को 24 अप्रैल को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना विजिलेंस फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले और भी खुलासा होने की संभावना है इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की जांच जारी है और इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी तुरंत शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से करें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *