![]()
भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आगामी 27 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर शनिवार को जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत के नेतृत्व में हुई इस बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्णावत ने उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कार्यालय परिसर की साज-सज्जा, अतिथियों के स्वागत, बैठक व्यवस्था और जनसंपर्क से संबंधित विषयों पर पदाधिकारियों से फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस तैयारी बैठक में जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी और रवि जोशी, जिला उपाध्यक्ष रितेश सोमानी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई, जिला सोशल मीडिया संयोजक निशील छोरिया और मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन, नगर मंडल महामंत्री दीपेश आमेटा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि 27 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश के टोंक से इस कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। ये अतिथि होंगे शामिल इस उद्घाटन कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सांसद सीपी जोशी, सांसद मन्नालाल रावत, सहकारिता मंत्री गौतम दक, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी और जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
भाजपा के नए जिला कार्यालय के उद्घाटन की तैयारियां तेज:जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Leave a comment