नग्न युवती मामला : पुलिस कार्रवाई से महिला आयोग असंतुष्ट:रेवाड़ी में रेनू भाटिया बोलीं, एक प्वाइंट मेरे मन आया, उसका मांगा है जवाब

Actionpunjab
4 Min Read




रेवाड़ी में नग्न अवस्था में युवती को कार सवार युवकों द्वारा उठाए जाने के मामले में पुलिस की थ्यौरी महिला आयोग को पसंद नहीं आई। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। जो ने जो कहा है। उससे मेरे मन में एक सवाल उठा था। जिसका मैने पत्र लिखकर पुलिस से जवाब मांगा है। मेरे लिए अपने प्रश्न की संतुष्टि जरूरी है। उन्होंने रेवाड़ी भाजपा कार्यालय में नारी वंदन बिल पर आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही। पुलिस के जवाब का इंतजार महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है। इस मामले में पुलिस जो कह रही है, मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं। पुलिस की कार्रवाई के बाद मेरे मन में एक सवाल उठा था। जिसका जवाब मांगने के लिए मैने पुलिस को पत्र लिखा है। पुलिस का जवाब मिलने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। जानिए क्या बोली रेनू भाटिया रेवाड़ी में नग्न अवस्था में लड़की के मामले में सवाल पूछने पर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने ऐसे अपना जवाब दिया। आप मेरा पत्र देखिए भाई साहब, मेरी मेल आईडी देखिए, डीसी से पूछा, एसपी से पूछो, मेरी उनसे बात हुई कि नहीं, उन्होंने मुझे क्या बताया, मैने आगे क्या बोला। एक प्वाइंट मेरे मन में आया था। जिसके लिए मैने उनका पत्र लिखा। हाथ में फोन उठाकर लहारते हुए रेनू भाटिया बोली, मेरे पास सबकुछ ब्लैक $ व्हाइट होता है। मुझे वो जवाब देंगे, मैने जो प्रश्न पूछा है और जल्द देंगे। बेटी का मामला है, बेटी चाहे किसी जाति, वर्ग, उम्र की हो। दट्स इज क्लीयर, मेरे जो प्रश्न है, उसमें मुझे संतुष्टि होनी चाहिए। जहां नहीं होता है, वहां कड़ी कार्रवाई होती है। जानिए क्या मामल, पुलिस क्या बोली ना जबरदस्ती हुई, ना छेड़छाड़ : रेवाड़ी में नग्न अवस्था में मिली युवती के मामले में पुलिस ने स्वत संज्ञान लिया था। पुलिस ने कहा था कि मामला परिवारिक और मानसिक परेशानी से जुड़ा है। कार खराब होने पर हुई कहासुनी के बाद युवती ने स्वयं ऐसा कदम उठाया था। लड़की व उसकी मां ने स्वयं यह बात स्वीकार की है। मूलरूप से लखनऊ निवासी युवती फिलहाल रेवाड़ी में लिवइन में रह रही है और दोनों का जल्द शादी करने का प्लान है। लड़की का न अपहरण हुआ और न ही छेड़छाड़ या जबरदस्ती। जैसा डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने वीडियो जारी कर कहा था। जानिए क्या था पूरा मामला मंगलवार सुबह रोहड़ाई- डहीना रोड पर लाला रोहड़ाई और रोजुवास के बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने नग्न अवस्था में एक युवती दिखाई दी। कुछ समय बाद सफेद ऑल्टो कार में सवार होकर आए युवक युवती को जबरदस्ती उठाकर कार में डाला। इसके बाद युवक कार लेकर कोसली की तरफ फरार हो गए। इस घटना के दौरान आसपास के लोगों ने कार सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। युवती के नग्न अवस्था में होने के कारण हर कोई उसके पास जाने से बचता रहा। घटना का वीडियो बनाने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु तब तक युवक-युवती को लेकर जा चुके थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *