बरनाला में मानसिक रूप से परेशान युवक ने दी जान:पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Actionpunjab
1 Min Read




पंजाब के बरनाला जिले के गांव पंधेर में एक युवक ने मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक चमकौर सिंह ‘शेरा पत्ती’ गांव पंधेर का निवासी था। वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। युवक दो भाई और एक बहन थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। जांच अधिकारी अमरजीत कौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक बयानों के आधार पर पुलिस ने उचित मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *