White House Shooting | Trump Safe, VIPs Evacuated, Attacker Neutralized

Actionpunjab
1 Min Read


वाशिंगटन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस होटल हिल्टन में मौजूद थे। तभी बाहर फायरिंग हुई।

सुरक्षाबलों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हमलावर को तुरंत मार गिराया गया। फायरिंग की घटना डिनर हॉल के ऊपर स्थित लॉबी एरिया में हुई बताई जा रही है।

सीक्रेट सर्विस के निर्देश पर कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को टेबल के नीचे झुकने को कहा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मी तुरंत स्टेज पर पहुंच गए और पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षित किया।

घटना के बाद कई लोग बाहर निकलते नजर आए, लेकिन स्टेज से यह घोषणा की गई कि ‘कार्यक्रम जल्द ही फिर शुरू होगा’। हालांकि यह साफ नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रम्प वापस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं।

राष्ट्रपति ट्रम्प पहली बार कॉरस्पॉन्डेंट डिनर में शामिल हुए थे। वह घटना से कुछ मिनट पहले ही पहुंचे थे और पत्नी मेलानिया के साथ बातचीत कर रहे थे।

होटल के अंदर की 3 तस्वीरें…

(खबर लगातार अपडेट हो रही है…)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *