लुधियाना में डेयरियों संचालकों पर FIR:बुड्ढा दरिया में छोड़ा गंदा पानी, प्रदूषित कर रहे जल स्त्रोत

Actionpunjab
2 Min Read




लुधियाना में प्रदूषण फैलाने के मामले में पुलिस ने कई डेयरियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि डेयरियों का गंदा पानी सीधे दरिया में छोड़ा जा रहा था, जिससे पानी लगातार प्रदूषित हो रहा है। जल स्त्रोत गंदे होने के कारण वातावरण प्रभावित हो रहा है। पुलिस ने कई अन्य डेयरी संचालकों की भी सूची बना ली है जिन पर जल्द आने वाले कुछ दिनों में कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा सख्त आदेश जारी किए गए है कि यदि कोई भी व्यक्ति बुड्ढा दरिया में गंदगी फैलाता नजर आया तो उस पर मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बावजूद लोग बुड्ढा दरिया में गंदगी फैला रहे है। लुधियाना अर्बन वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट लिमिटेड ने करवाया पर्चा जानकारी के अनुसार, मुकदमा नंबर 508/NO/OM/B दिनांक 21 अप्रैल 2026 को नोडल अफसर, लुधियाना अर्बन वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट लिमिटेड (जोन-बी) की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि कुछ डेयरियों द्वारा अपने अपशिष्ट (वेस्ट) को बिना ट्रीटमेंट सीधे दरिया में डाला जा रहा है। इस कारण दरिया का पानी दिन-ब-दिन दूषित होता जा रहा है, जिससे पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें पारस डेयरी, राकेश डेयरी, राम मिलन डेयरी, पाल डेयरी और हर्ष (कृष्ण लाल डेयरी कॉम्प्लेक्स) शामिल हैं। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 279 तथा नॉर्दर्न इंडिया कैनाल एंड ड्रेनेज एक्ट 1873 की धाराएं 70(3), 70(5) और 70(12) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *