Ajmer BJP Women Protest | Women Reservation Bill Protest

Actionpunjab
2 Min Read


भाजपा देहात महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन।

नारी वंदन अधिनियम को संसद में पारित नहीं होने देने के विरोध में अजमेर भाजपा देहात महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोश सम्मेलन कर पद यात्रा निकाली और राहुल गांधी का पुतला जलाया। महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्

.

भाजपा महिला मोर्चा ने पदयात्रा निकाली और आक्रोश जताया।

भाजपा महिला मोर्चा ने पदयात्रा निकाली और आक्रोश जताया।

भाजपा देहात जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुई और इस दौरान महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने पर रोष जताया।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेश किए गए नारी वंदन अधिनियम का कांग्रेस ने विरोध कर महिलाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है।

महिला मोर्चा की देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ काम किया और साधारण परिवारों की महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी के अवसरों को नुकसान पहुंचाया।

वहीं भाजपा नेता सरिता गेना ने कहा कि कांग्रेस के पेटदर्द हुआ और इसे रोकने का प्रयास किया। महिलाओं में आक्रोश है और देश की आधी आबादी आने वाले समय में मुंह तोड़कर जवाब देगी।

महिलाओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया।

महिलाओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया।

…………….

पढें ये खबर भी…

अजमेर में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, VIDEO:रेलवे स्टेशन के स्टाफ पार्किंग में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

अजमेर रेलवे स्टेशन के स्टाफ पार्किंग में बैटरी से चलने वाली स्कूटी में शनिवार रात को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी खबर पढें

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *