अबोहर में 50 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या:परिजन बोले- मानसिक तनाव से थी परेशान; पति बोला- रात को मिली घटना की सूचना

Actionpunjab
2 Min Read




अबोहर के सुभाष नगर में एक 50 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान डोली पत्नी पप्पू राम निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला मानसिक तनाव से जूझ रही थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि डोली लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। उन्हें कोई संतान नहीं थी, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहती थीं। परिवार ने उनका इलाज भी कराया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मृतका के पति पप्पू राम ने पुलिस को बताया कि उन्हें कल रात करीब 8 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की टीम जब वे घर पहुंचे, तो डोली मृत पाई गईं। इसके बाद, आसपास के लोगों की मदद से रात करीब 11 बजे शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थाना सिटी-2 के प्रभारी दविंदर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस परिवार के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव दोपहर में परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *