![]()
अजमेर के रामगंज स्थित बकरा मंडी क्षेत्र से एक व्यापारी की स्कूटी से 1 लाख 75 हजार रुपए की चोरी के मामले में रामगंज थाना पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों की तस्वीर जारी की है। ट्रेनी RPS व रामगंज थाना प्रभारी दीपेन्द्र सैनी ने बताया- अजयनगर निवासी मुकेश शनिवार को बकरा मंडी गए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी पर नोटों से भरे थैले को लटका दिया। जिसमें 1 लाख 75 हजार रुपए थे। इसी दौरान मौका देखकर आरोपियों ने स्कूटी पर लटके थैले से पौने दो लाख रुपए चुरा लिया। मुकेश जब कुछ देर बाद स्कूटी के पास पहुंचा तो थैला खुला देख उसके होश उड़ गए। उसने चैक किया तो उसमें रुपए नहीं थे। आरोपियों की तलाश में जुटी रामगंज थाना पुलिस को वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में दो युवक नजर आए हैं। पुलिस अब इनकी तलाश में जुटी है। वारदात से जुड़ी ये PHOTO’S
पुलिस ने जारी की दो संदिग्ध युवकों की फोटो:व्यापारी की स्कूटी से 1 लाख 75 हजार रुपए हुए थे चोरी, तलाश में जुटी
Leave a comment