गुजरात में भाजपा नेता हत्याकांडके चार आरोपी प्रतापगढ़ से गिरफ्तार:चाकू से हमला कर की गई थी हत्या, मोहनगंज चौराहे पर दबोचे

Actionpunjab
2 Min Read




गुजरात नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा नेता महेंद्र चौधरी की हत्या के मामले में फरार चार आरोपियों को प्रतापगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज चौराहे के पास देर रात की गई। जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल की रात गुजरात के टावड़िया चौकड़ी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता महेंद्र चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। हत्या के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के पति और उनके समर्थकों पर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था, जिससे मामला और गरमा गया था। सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस कर यूपी पहुंची पुलिस
गुजरात पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए आरोपियों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में चिन्हित की। इसके बाद स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मोहनगंज चौराहे के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुजरात पुलिस को सौंपे जाएंगे आरोपी
गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना गुजरात पुलिस को दे दी गई है। विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए गुजरात पुलिस को सौंपा जाएगा। पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *