बाइक सवार को टक्कर मारने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज:फतेहाबाद में ट्रैक्टर से मारी थी टक्कर; हिसार प्राइवेट अस्पताल में दाखिल युवक

Actionpunjab
2 Min Read




फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव सिंथला के पास बाइक सवार को टक्कर मारने के आरोपी ट्रैक्टर चालक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायल युवक का हिसार के प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है। वह अभी तक भी बोल नहीं पा रहा है। पुलिस ने घायल के भाई के बयान पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कुलां निवासी समीर चावला ने बताया कि उसका भाई अमित चावला बाइक पर सवार होकर 20 अप्रैल की शाम को भूना से गांव कुलां आ रहा था। जब वह गांव सिन्थला के पास पहुंचा तो सामने से लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्राली चला रहे ड्राइवर ने गलत साइड में आकर उसके भाई की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज किया था रेफर समीर ने बताया कि टक्कर लगते ही उसका भाई अमित मोटरसाइकिल समेत नीचे सड़क पर गिर गया। बाद में उसने मौके पर पहुंचकर अपने भाई को संभाला और एंबुलेंस की मदद से उसे भूना सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने उसके भाई को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां हालत में सुधार नहीं दिखा। अगले दिन परिजनों ने 21 अप्रैल को घायल अमित को हिसार के जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। समीर के अनुसार, अभी भी उसका भाई अमित बोल नहीं पा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विभिन्न धाराओं के तहत किया केस दर्ज भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने नामालूम आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(ए), 125(बी), 281, 324(4) के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।जल्द ही आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *