![]()
प्रधान संरक्षक वेद लक्षणा गौ माता एवं अध्यक्ष नंदी बाबा की प्रेरणा से गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत भीलवाड़ा में पैदल संकीर्तन रैली निकाली।रैली के बाद जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपकर गौ संरक्षण हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की गई। संतो की अगुवाई में निकली रैली राजेन्द्र मार्ग स्कूल से महामंडलेश्वर हंस राम उदासीन, महामंडलेश्वर बाबू गिरी सहित व संतों महंतो के आशीर्वचन के बाद पैदल रैली की शुरुआत हुई।रैली में रास्ते भर में बड़ी संख्या में गौ भक्त शामिल होते रहे हुए पूरे रास्ते कीर्तन और भजन किए गए। शहर के मुख्य मार्गो से कलेक्ट्री पहुंची रैली शहर के राजेन्द्र मार्ग रोड, आइनॉक्स,महावीर पार्क,राजीव गांधी मार्केट,सूचना केन्द्र बजरंगी चौराहा,गोल प्याऊ चौराहा,सदर बाजार, अम्बेडकर सर्किल एवं मशीनरी मार्केट से होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची।यहां प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र दिए गए।पैदल रैली का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए एवं देश भर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए। प्रधान मंत्री के नाम किए सामूहिक ट्वीट प्रार्थना पत्र देने के बाद प्रधानमंत्री के नाम सामूहिक ट्वीट किए गए । बड़ी संख्या में गो भक्तों ने सामूहिक रूप से अपने-अपने मोबाइल से ट्वीट किए।संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि आज दिनभर ट्विटर के माध्यम से गौ माता को राषट्रमाता घोषित करने और गौ हत्या पर पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है।इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी प्रदर्शन और यात्रा में शामिल हुए।
राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आव्हान अभियान:भीलवाड़ा में निकली पद संकीर्तन यात्रा को संतों का मिला सानिध्य-ट्वीट कर जताया विरोध
Leave a comment