![]()
हरियाणा के नारनौल में कुलताजपुर रोड स्थित एक शराब के ठेके को आग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि आग लगने के कारण ठेके को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इस बारे में ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के कुलताजपुर मोड़ पर एक शराब का ठेका बना हुआ है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शराब का ठेका बंद था। उस समय बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने तेल छिड़कर शराब के ठेके के शटर के बाहर आग लगा दी। बाइक पर भागे जिसके बाद दोनों युवक वहां से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आग की सूचना जब ठेके पर सो रहे कारिंदे संजय उर्फ बिल्लू को लगी तो उसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिससे वह भी झुलस गया। कारिंदे ने ठेके के अंदर से पानी के कैंपर लाकर आग पर काबू पाया। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने के बाद ौके पर पहुंची पुलिस ने इस आगजनी में घायल हुए संजय को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ठेकेदार ने दी शिकायत इस बारे में कृष्ण कुमार नामक ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया है कि वह इस ठेके का संचालन करता है। शिकायत में बताया कि सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच बाइक सवार दो युवकों ने तेल छिड़कर ठेके पर आग लगा दी। जिसके बाद दोनों भाग गए। सीसीटीवी में कैद हुई घटना आग लगाने की यह पूरी वारदात ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों युवकों में से एक युवक बाइक पर खड़ा रहता है तथा दूसरे को टोर्च दिखाता है। दूसरा युवक एक बोतल ठेके के शटर पर छिड़कता है। जिसके बाद वह माचिस लेकर आग लगा देता है। इसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो जाते हैं।
नारनौल में शराब ठेके को जलाने की कोशिश, VIDEO:बाइक सवार दो युवकों ने सुबह शटर पर तेल छिड़ककर लगाई आग, एक कर्मचारी झुलसा
Leave a comment