![]()
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रहिया में सोमवार को एक 22 वर्षीय युवती का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतका की पहचान राधा उमरे (22) पुत्री नरेंद्र, निवासी ग्राम रहिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर जब राधा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर राधा का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही उरई कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए अन्य सभी पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। उरई कोतवाली के प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
जालौन में 22 वर्षीय युवती का शव लटका मिला:फंदे से लटक रहा था, पुलिस कर रही मामले की जांच
Leave a comment