हमीरपुर में दूल्हे के भाई समेत चार की मौत:बारात जा रहे थे, वैन में ट्रक ने मारी टक्कर; 100 मीटर तक घसीटते ले गया

Actionpunjab
2 Min Read




हमीरपुर में सड़क हादसे में दूल्हे के भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी बारात जा रहे थे। NH-34 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक ड्राइवर वैन को लगभग 100 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास NH-34 की है। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने फरार ट्रक ड्राइवर को ट्रक सहित घटनास्थल से 10 किमी दूर पीछा कर पकड़ लिया। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान वैन ड्राइवर कमलेश (45), निवासी डामर गांव, जीतू (30), दूल्हे रमाकांत के छोटे भाई शशिकांत (30) और मोहन (24) के रूप में हुई है। घायलों में रोहित (19), दिलीप (60) और कमलेश (30) शामिल हैं। सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *