करनाल क्लब मार्किट में तीन गाड़िया जली:कूड़े में आग लगाना माना जा रहा कारण, ट्रांसफार्मर के पास खड़ी गाड़ियों में फैली आग

Actionpunjab
3 Min Read




करनाल में क्लब मार्किट के पास अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के पास पड़े कूड़े में आग लगने से देखते ही देखते आग फैल गई और पास खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े थे और पास ही बिजली का ट्रांसफार्मर भी था, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कूड़े से गाड़ियों तक पहुंची आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा पड़ा था, जिसमें सूखे पत्ते और लकड़ियां थीं। किसी ने उसमें आग लगा दी, जो तेजी से फैल गई। आग ने पास खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। वहां दोनों तरफ कई गाड़ियां पार्क थीं, जिससे आग फैलने का खतरा बढ़ गया था। तीन गाड़ियां पूरी तरह जलीं, एक बची
स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि मौके पर चार गाड़ियां खड़ी थीं। पहले आग आई 20 टी कार में लगी, उसके बाद क्रेटा गाड़ी में तेज हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि तीन गाड़ियां पूरी तरह जल गईं, जबकि एक बलेनो गाड़ी को समय रहते बचा लिया गया। आग की लपटें काफी तेज थीं और आसपास के लोग दहशत में आ गए। दमकल ने पाया काबू, बड़ा नुकसान टला
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अगर समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो दोनों तरफ खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। साथ ही पास खड़ा ट्रांसफार्मर भी आग से बाल-बाल बच गया। पुलिस जांच में जुटी
मौके पर पहुंचे ट्रैफिक एसएचओ रोशन लाल ने बताया कि आग की घटना में दो गाड़ियां बुरी तरह जल गई हैं और एक अन्य गाड़ी को भी नुकसान हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *