जालंधर में तीन बेटियों की मां ने लगाई फांसी:पति जेल में बंद, ससुर बोले- बहू का गांव के लड़के से था प्रेम प्रसंग

Actionpunjab
2 Min Read




जालंधर जिले के बिलगा थाना क्षेत्र के बुर्जहसन गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय कुलविंदर कौर, जो तीन बेटियों की मां थीं, ने अपने घर में फांसी लगाई। बिलगा पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता ससुर गुरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बहू कुलविंदर कौर की शादी करीब 12 साल पहले उनके बेटे बलविंदर सिंह से हुई थी। बलविंदर सिंह इस समय एक मामले में जेल में बंद हैं। कुलविंदर कौर अपनी तीन बेटियों लवप्रीत कौर (10), मार्था रानी (8) और अशमीन कौर (3) के साथ घर में अलग हिस्से में रहती थीं। गुरजिंदर सिंह ने बताया कि वह रात करीब 2:15 बजे माली गोराया गांव में एक कंबाइन पर काम कर रहे थे, तभी उनकी पत्नी मनजिंदर कौर का फोन आया। सुसर बोला- पत्नी ने फोन कर दी घटना की सूचना मनजिंदर कौर ने उन्हें बताया कि कुलविंदर कौर ने अपने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घर पहुंचने पर गुरजिंदर सिंह को उनकी पत्नी मनजिंदर कौर ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे कुलविंदर कौर अपनी बेटी अशमीन और भतीजे अरमान (14) के साथ आंगन में सो रही थीं। अचानक छोटी बच्ची के रोने की आवाज आई। तो मनजिंदर कौर ने कुलविंदर कौर को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मनजिंदर कौर ने बच्ची को चुप कराया और कुलविंदर कौर को ढूंढने लगीं। उन्होंने देखा कि एक कमरे की लाइट बंद थी और दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था। दरवाजा खोलकर लाइट जलाने पर उन्होंने देखा कि कुलविंदर कौर ने कमरे की रेलिंग से रस्सी बांधकर बिस्तर पर चढ़कर गले में फंदा लगा लिया था। ससुर गुरजिंदर सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में यह भी बताया कि उनकी बहू कुलविंदर कौर का उनके गांव के ही एक लड़के कालू निवासी बुर्जहसन के साथ प्रेम प्रसंग था। बिलगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *