![]()
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता हर जगह कहता है कि हमारा काम नहीं हो रहा हैं। लेकिन जहां समाधान हो, वहां मन की बात कहनी चाहिए। जहां समाधान नहीं हो वहां कहने का कोई लाभ नहीं हैं। 50 जगह कहने से माहौल खराब होता हैं। जनता के बीच किस तरह का वातावरण बनाना है यह हमें तय करना हैं। सीएम भजनलाल शर्मा आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान की प्रदेश योजना बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक सहित प्रशिक्षण अभियान से जुड़े नेता मौजूद थे। उन्हें संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आप लोग कहते हो कि मंत्री-विधायक काम नहीं करते हैं। लेकिन जिस खास व्यक्ति का काम लेकर आप जाते हो, वहीं व्यक्ति आपके लिए परेशानी खड़ी करता हैं। सीएम ने कहा कि आप लोगों को जो दायित्व दिया गया है, उसे संभालों। आप का चयन बहुत सोच समझकर किया गया हैं। समय आने पर आपको सब मिल जाएगा। संगठन ने कैमेरे लगा रखे है, सब पर नजर है
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि अगर आप काम करोगे तो आपकी छवि उस हिसाब से बनेगी। संगठन ने कैमरे लगा रखे है, आपके हर काम पर नजर हैं। अच्छा काम करोगे तो आपको अधिक मौके मिलेंगे। उन्होने जिलाध्यक्षों से कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता में काम का बंटवारा समान रूप से हो। इसके बाद जो काम नहीं करेगा वो दुबारा नहीं आएगा। सीएम ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की प्राथमिकता के अनुसार पानी-बिजली पर आते ही काम शुरू किया। ऐसी कोई विधानसभा नहीं है, जहां काम नहीं हो रहा हो। अब यह आप लोगों का दायित्व है कि आप सरकार की योजनाओं को धरातल तक लेकर जाए। सिराही गया तो मंदिर में सोया
सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर कहा कि जब मैं महामंत्री के तौर पर प्रशिक्षण देने सिरोही गया तो मुझे वहां कहा गया कि आपके लिए होटल बुक हैं। लेकिन मैने कहा कि मैं यहां नई पीढ़ि को सीखने-सिखाने आया हूं। यहां मैं मंदिर में सोया। उन्होने कहा कि मैं खुद पांच अध्यक्षों के साथ काम कर चुका हूं। लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि मैने उनके काम को प्राथमिकता से नहीं लिया। अध्यक्ष जो भी कहते थे उसे प्राथमिकता के साथ पूरा किया हैं।
सीएम बोले-कार्यकर्ता हर जगह कहता है-हमारा काम नहीं हो रहा:जहां समाधान नहीं हो वहां कहने का कोई लाभ नहीं, संगठन ने कैमेरे लगा रखे है, सबके काम पर नजर है
Leave a comment