कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में दंपती समेत तीन की मौत:बेटा गंभीर, नींद आने पर डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार; दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे

Actionpunjab
3 Min Read




कुरुक्षेत्र जिले के थाना सदर थानेसर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर खानपुर कोलियां के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही एक कार के ड्राइवर को अचानक नींद आने से कार डिवाडइर से टकराकर ग्रिल में लगकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान बृजमोहन चोपड़ा(83), उनकी पत्नी कविता (80) और भरत के रूप में हुई है, जोकि दिल्ली पश्चित विहार वेस्ट दिल्ली के बताए जा रहे हैं। बेटा गंभीर रूप से घायल हादसे में बृजमोहन का बेटा तरुण(53) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए शाहाबाद आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को दिए ब्यान ने तरुण ने बताया कि उसका दिल्ली में बिजनेस है। आज वह अपने माता-पिता के साथं दिल्ली नंबर की होंडा अमेज कार (DL 2C AW 2739) में होकर दिल्ली से आज दोपहर करीब एक बजे रिश्तेदारी में चंडीगढ़ जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर भरत चला रहा था। जैसे ही गाड़ी हाईवे पर खानपुर कोलियां के पास पहुंची, तो भरत को अचानक नींद आ गई जिससे संतुलन बिगड़ने से गाड़ी डिवाइडर से टकराकर ग्रिल में जा लगी। दिल्ली में परिजनों को किया सूचित हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना सदर थानेसर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने बृजमोहन, उनकी पत्नी कविता और ड्राइवर भरत को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में तरुण को गंभीर चोटों आई है। जिसके चलते उसे शाहाबाद स्थित आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि शवों को एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिनके आने पर पोस्टमार्टम करा शव सौंप दिए गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *