यूक्रेन युद्ध में फतेहाबाद के दूसरे युवक की भी मौत:रूसी आर्मी में हुआ था भर्ती; पिता का पहले हो चुका निधन

Actionpunjab
2 Min Read




रूस की आर्मी में भर्ती होने के बाद यूक्रेन युद्ध में धकेले गए फतेहाबाद जिले के गांव कुम्हारिया के दूसरे युवक की भी मौत हो गई है। युवक विजय पूनिया की डेडबॉडी दिल्ली भेजी गई है। जहां से डेडबॉडी को रिसीव करने के लिए परिवार के लोग दिल्ली गए हैं। इससे पहले इसी गांव के युवक अंकित जांगड़ा की भी मौत हो गई थी। अंकित और विजय दोनों बेहतर भविष्य की तलाश में रूस गए थे। वहां अच्छी सैलरी का लालच देकर उन्हें रूस की सेना में भर्ती करवा दिया गया। इसके बाद यूक्रेन युद्ध में धकेल दिया गया। जुलाई 2025 में गया था विजय पूनिया जानकारी के अनुसार, विजय पूनिया जुलाई 2025 में बिजनेस वीजा पर रूस गया था। वहां उसे नौकरी का झांसा देकर एजेंटों ने अपने जाल में फंसा लिया और जबरन रूसी सेना में भर्ती कर दिया। इसके बाद उसे यूक्रेन के डोनेत्स्क जैसे खतरनाक युद्ध क्षेत्र में भेज दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विजय के साथ गांव का ही अंकित जांगड़ा (23) भी इसी तरह ठगी का शिकार हुआ था। अंकित फरवरी 2025 में स्टडी वीजा पर रूस पहुंचा था । 13 सितंबर 2025 को उनका आखिरी वाइस मैसेज आया था कि सुबह हमें युद्ध में लेकर जा रहे हैं, बचा सकते हो तो बचा लो। इसके बाद दोनों से संपर्क टूट गया था। 4 अप्रैल को अंकित का पार्थिव शरीर गांव लाया गया था। अब 25 दिन बाद विजय का शव भी आ गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *