लुधियाना में सूटों की दुकान में 5 लाख की चोरी:मार्केट में घूमकर वारदात को अंजाम दे रहीं 4-5 महिलाएं, केस दर्ज

Actionpunjab
2 Min Read




लुधियाना में भदोड़ हाउस नजदीक एक सूटों की दुकान में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात महिलाओं के गिरोह ने दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद आस-पास के दुकानदारों में भी सहम है। थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान नंबर 29 में हुई चोरी शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह पुत्र कर्नैल सिंह निवासी आत्म टावर, गोरी अपार्टमेंट, चंदर नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अप्रैल 2026 को उसकी भदोड़ हाउस के नजदीक पटियाला पार्किंग स्थित ‘हरजी क्रिएशन’ नाम की लेडीज सूट की दुकान नंबर 29 से करीब 5 लाख 2 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि 28 अप्रैल को 4-5 अज्ञात महिलाएं मार्केट में घूमती हुई नजर आई थीं। इन महिलाओं ने अलग-अलग दुकानों में चोरी करने की कोशिश भी की। शिकायतकर्ता को पूरा शक है कि उसी गिरोह ने उसकी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात 4-5 महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *