गांव-गांव पहुंचेगा विकास का रथ:बूंदी में ‘ग्राम रथ अभियान’ शुरू, योजनाओं का लाभ अब घर-घर तक

Actionpunjab
3 Min Read




बूंदी जिले में मंगलवार से राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी ‘ग्राम रथ अभियान’ की शुरुआत हो गई। अभियान का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने बूंदी विधानसभा क्षेत्र के गुढानाथावतान में आयोजित संध्या चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया, सुझाव सुने और योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीण विकास और जागरूकता पर फोकस राज्य सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अक्सर जानकारी के अभाव, जटिल कागजी प्रक्रिया और दूरदराज क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के कारण पात्र लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। अब इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए ग्राम रथ अभियान शुरू किया गया है, ताकि हर गांव तक योजनाओं की जानकारी सीधे पहुंचे। सिर्फ प्रचार वाहन नहीं, जागरूकता का चलता-फिरता केंद्र प्रशासन के अनुसार, ग्राम रथ केवल प्रचार वाहन नहीं हैं, बल्कि ये जागरूकता और सशक्तिकरण के मोबाइल केंद्र हैं। ये रथ जिले के गांव-गांव, ढाणियों और दूरस्थ बस्तियों तक पहुंचकर राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इन रथों के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और लाभ लेने के तरीके बेहद सरल भाषा में समझाए जा रहे हैं। ग्रामीणों की शंकाओं का मौके पर समाधान अभियान के तहत रथों के साथ मौजूद कर्मचारी ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही समाधान भी बता रहे हैं। लोगों को आवेदन की सही प्रक्रिया, ऑनलाइन सेवाओं और जरूरी दस्तावेजों के बारे में मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
हर विधानसभा क्षेत्र में लगेगी संध्या चौपाल ग्राम रथ अभियान के तहत प्रतिदिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत में संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी। इसमें प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। गुढानाथावतान में आयोजित चौपाल में भी ग्रामीणों ने अपनी बात रखी, सुझाव दिए और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर बोले- योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लें जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि ग्राम रथों के जरिए दी जा रही जानकारी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा लेकर अपने परिवार और गांव के विकास में भागीदार बनें। सुशासन की दिशा में बड़ा कदम प्रशासन का मानना है कि यह अभियान सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। ग्राम रथों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचेगी, जिससे अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ मिल सकेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *