![]()
कैथल के कलायत में 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाली अनिता ढुल बड़सिकरी ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर ली। उन्होंने सीएम नायब सैनी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंच कमल में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अनिता ढुल बढ़सीकरी के साथ उनके पति राजेश अंबरसर ने भी भाजपा ज्वॉइन कर ली। 2024 के विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रही बता दें कि अनिता ढुल ने करीब 17 साल पहले कांग्रेस से जुड़कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। शुरू से लेकर वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले तक वे कांग्रेस में ही रही। कांग्रेस में रहते हुए 2024 के विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदार भी रहीं, लेकिन जब टिकट नहीं मिली तो उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। इस दौरान वे कलायत विधानसभा में 25 हजार 500 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। हालांकि इस चुनाव में कलायत से विधायक विकास सहारण चुनाव जीत गए और दूसरे स्थान पर भाजपा से कमलेश ढांडा रही, लेकिन इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा को भी उन्होंने करीब सात हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया था। इस कारण छोड़ी थी कांग्रेस बता दें कि 2024 के चुनाव के दौरान जब टिकट वितरण की चर्चा चल रही थीं तो अनिता टिकट की दावेदार थीं। इस दौरान हिसार से सांसद जयप्रकाश जेपी ने बयान दिया था कि अगर बिंदी लिपस्टिक लगाने से टिकट मिल जाएं तो मैं भी लगा लूं। इसके बाद सांसद के बेटे को टिकट मिल गई और अनिता ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। हालांकि चुनाव हार गई, लेकिन लगातार जनता के बीच रही।
कैथल से अनिता ढुल ने ज्वॉइन की भाजपा:सांसद जेपी के बिंदी लिपस्टिक के बयान पर छोड़ी भी कांग्रेस
Leave a comment