हांसी में बस से व्यापारी की 20 किलो चांदी चोरी:ढाबे पर रुकी थी बस, नास्ता कर लौटा तो बैग पड़ा था, लेकिन अंदर से सामान गायब

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के हांसी में एक निजी बस के अंदर से लगभग 20 किलोग्राम चांदी चोरी होने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शातिर चोरों ने इस वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि उन्होंने बैग को अपनी जगह से हिलाया तक नहीं, लेकिन उसके अंदर रखा चांदी से भरा पॉलिथीन गायब कर दिया। फतेहाबाद निवासी व्यापारी दीपक सोनी के अनुसार, उनका कारीगर नवीन 30 अप्रैल की सुबह मथुरा से चांदी लेकर निजी ट्रेवल्स की बस द्वारा फतेहाबाद के लिए निकला था। नवीन ने सुरक्षा के लिहाज से करीब 20 किलो चांदी को एक पॉलिथीन में लपेटकर अपने बैग के अंदर रखा हुआ था। ढाबे पर नास्ते के लिए रुकी बस, इस दौरान वारदात घटना सुबह करीब 5:40 बजे की है, जब बस हांसी के पास एक पेट्रोल पंप (हवेली ढाबे के नजदीक) पर रुकी। बस स्टाफ द्वारा 15-20 मिनट के ब्रेक की घोषणा के बाद नवीन बस से नीचे उतरा। जब वह वापस अपनी सीट पर लौटा, तो बैग अपनी जगह पर सुरक्षित था, लेकिन चेन खोलने पर उसके होश उड़ गए। अंदर से चांदी का पॉलिथीन नदारद था। बस स्टाफ के व्यवहार पर उठे सवाल पीड़ित नवीन का आरोप है कि जब उसने इस चोरी के बारे में बस चालक और स्टाफ को बताया, तो उन्होंने सहयोग करने के बजाय उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस संदिग्ध रवैये के कारण पुलिस और पीड़ित पक्ष का शक बस स्टाफ पर भी गहरा गया है। सूचना मिलते ही मालिक दीपक सोनी मौके पर पहुंचे और काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस खंगार रही सीसीटीवी फुटेज थाना सदर हांसी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत केस दर्ज किया गया है। पेट्रोल पंप और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है बस स्टाफ और बस में सवार अन्य यात्रियों से भी गहन पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *