सिग्नेचर बिल्डिंग शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने खाया जहर:जहर खाने के कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Actionpunjab
1 Min Read




लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग पुलिस मुख्यालय के लोक शिकायत कार्यालय में गुरुवार दोपहर एक फरियादी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक राम किशोर (45) उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र के पीपर खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। वह अपनी शिकायत लेकर लोक शिकायत कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उच्चाधिकारियों और सुशांत गोल्फ सिटी थाने को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। इंस्पेक्टर ने बताया राम किशोर ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया। इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। हालत सामान्य होने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *