बंदूक गिरने से चली गोली,स्टूडेंट को पैर में लगी:हार्ट बंद हुआ, बीपी कम हुई, 3 नसें फटी, 9 घंटे चला ऑपरेशन, अब स्वस्थ

Actionpunjab
3 Min Read




अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन में 18 साल के स्टूडेंट का सफल ऑपरेशन किया गया। कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने करीब 9 घंटे तक ऑपरेशन करके स्टूडेंट के लेफ्ट पैर से गोली के 12 छरे निकाले। गोली लगने से स्टूडेंट के लेफ्ट पैर के पीछे जाग की तरफ स्वेलिंग हो गई थी। उसके पैर के पीछे की तीन नसें फट गई थी। स्टूडेंट का हार्ट बंद हो गया था। जिसे डॉक्टर ने सीपीआर देकर वापस शुरू किया। अब स्टूडेंट ठीक है जिसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्टूडेंट को किशनगढ़ में 11 अप्रैल को गोली लगी थी। शुक्रवार को इसकी जानकारी प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया, अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे और उपाध्यक्ष डॉक्टर अमित यादव की ओर से दी गई। प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया ने बताया कि 12 अप्रैल को किशनगढ़ निवासी 18 साल का रेहान को परिजन जेएलएन अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। जिसके लेफ्ट पैर पर गोली लगी हुई थी। बच्चे का बहुत खून बह गया था। शोक में चला गया था। CTVS डिपार्टमेंट के डॉक्टर तेजकरण सैनी के द्वारा अपनी देखरेख में लिया गया। अलग-अलग विभागों की टीम ने बच्चे को अटेंड किया था। बच्चा को एक बार बीच में सीपीआर तक देना पड़ गया था। बच्चा ठीक होने पर उसकी 9 घंटे की सर्जरी की गई। बच्चा अब ठीक है। 3 नसें फटने से हार्ट बंद हुआ, बीपी कम हुआ डॉक्टर तेजकरण ने बताया कि बच्चा एकदम शौक में था। गोली लगने से उसके लेफ्ट पैर के पीछे की तीन नसें फट गई थी। रेगुलर खून निकल रहा था और पैर सूज गया था। बीपी बिल्कुल कम हो गया था। हीमोग्लोबिन हाई हो गया था। अगर तुरंत इसे ठीक नहीं करते तो उसकी जान जा सकती थी। अगर 24 घंटे के अंदर पैर ठीक नहीं करते तो वह काटना पड़ता। इसी बीच बच्चे का हार्ट तक बंद हो गया था। सीपीआर देकर वापस शुरू किया गया। बाद में बच्चा जब नॉर्मल हुआ तो उसकी 9 घंटे की सर्जरी हुई। उसकी तीनों नसों को वापस ठीक किया गया। खेत में जंगली सूअर से हड़कंप मचा, बंदूक गिरने से गोली चली किशनगढ़ के गांव खतौली में रहने वाले 18 साल के रेहान ने बताया कि वह अपने गांव में खेत की रखवाली कर रहा था। तभी खेत में कुछ हलचल हुई। जंगली सूअर खेत में घुस गए थे। अपने आप को बचाने के लिए पास में बनी कोटड़ी के तरफ भागा तभी कोटडी के बाहर टंगी हुई बंदूक नीचे गिर गई। इसके बाद बंदूक चल गई और गोली उसके पैर पर आकर लग गई। उसके बाद परिवार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *