फिरोजाबाद में ऑटो-ट्रक की भीषण भिड़ंत:2 की मौत, पांच घायल; घटना का cctcv आया सामने

Actionpunjab
2 Min Read




फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक ऑटो-ट्रक की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा हिना धर्मकांटे के पास हुआ, जब शिकोहाबाद से फिरोजाबाद आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शिकोहाबाद से सवारियां लेकर फिरोजाबाद जा रहा ऑटो आसफाबाद के पास कुछ और यात्रियों को बैठाने के बाद पूरी तरह भर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिना धर्मकांटे के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर थाना रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। वहां चिकित्सकों ने एक अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों का उपचार शुरू किया। पुलिस कर रही चालक की तलाश घायलों में नगला सौठ थाना नारखी निवासी आरती, ईठोत थाना सिरसागंज निवासी रमेश और उनकी पत्नी सरोजनी देवी, गांव मोढ़ा थाना रसूलपुर निवासी गीता देवी तथा ऑटो चालक रोहित कुमार शामिल हैं। चिकित्सकों ने बताया कि ऑटो चालक रोहित कुमार की हालत गंभीर थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया था। हालांकि, उसने आगरा ले जाते समय दम तोड़ दिया। थाना रामगढ़ प्रभारी निरीक्षक संजीव दुबे ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने ट्रक चालक और वाहन की तलाश भी शुरू कर दी है, और दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *