साहित्य अकादमी ने 112 पांडुलिपियों के लिए स्वीकृत की राशि:21 पुस्तकों, 9 पत्र-पत्रिकाओं और 5 साहित्यकारों के लिए राशि मंजूर

Actionpunjab
1 Min Read




राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से विभिन्न सहायता योजनाओं के तहत कुल 16.24 लाख रूपए की सहायता स्वीकृत की गई है। इसमें अकादमी ने 112 पांडुलिपियों के लिए भी राशि दी है। अकादमी सचिव डा. बंसत सिंह सोलंकी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-2026 में अकादमी द्वारा पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग योजनान्तर्गत 112 पाण्डुलिपियों को स्वीकृत किया गया है। इसमें काव्य विधा में 84, कथा/उपन्यास विधा में 21, निंबंध/आलोचना में 2, नाटक-एंकाकी-विविध में 5 कृतियां शामिल हैं। राजस्थान साहित्यकार आर्थिक सहयोग वर्ष 2025-2026 में कुल 5 साहित्यकारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इसमें राजाराम भादू, जयपुर, ब्रह्मानन्द बाबा, बोरी चित्तौड़गढ़, श्रीमती पूर्णिमा मित्रा, बीकानेर, रामस्वरूप किसान, नोहर, गोविन्द जोशी, बीकानेर शामिल हैं। वहीं साहित्यिक पत्र-पत्रिका सहयोग योजना में कुल 9 पत्रिकाओं को सहयोग योजना में 1.25 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। साथ ही 21 पुस्तकों पर सहयोग राशि स्वीकृत की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *