अमृतसर में फायरिंग, युवक को लगी गोली:अस्पताल में भर्ती करवाया, बाइक पर सवार होकर आए थे 2 बदमाश

Actionpunjab
2 Min Read




अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अचानक गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब चार फायर किए, जिनमें से गोली एक युवक के पैर में जाकर लगी। घायल युवक की पहचान गुरपिंदर सिंह उर्फ रोबिन के रूप में हुई है, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इलाके को घेरकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की तलाश में टीमें गठित जंडियाला के डीएसपी ने बताया कि घायल युवक के परिवार के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *