शाहजहांपुर में पुलिस वाहन में सवारियां भरते VIDEO:रामपुर के वाहन के रूप में हुई पहचान, महिला सुरक्षा ड्यूटी में लगी थी गाड़ी

Actionpunjab
1 Min Read




शाहजहांपुर में एक पुलिस वाहन में सवारियों को बैठाने के लिए आवाज लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो बरेली मोड़ का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा वाहन रामपुर जिले का है और महिला सुरक्षा ड्यूटी में लगा हुआ है। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। वायरल वीडियो में एक युवक पुलिस वाहन दिखाते हुए सवारियों को उसमें बैठने के लिए बुलाता दिख रहा है। वीडियो में कुछ लोग वाहन से उतरते और एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है। वाहन के पिछले हिस्से पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि यह वाहन रामपुर जिले का है और महिला सुरक्षा ड्यूटी के लिए आवंटित है। कुछ दिन पहले यह वाहन हरदोई में वीआईपी ड्यूटी पर भी गया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन में सवारियां बैठाकर ले जाई गईं या नहीं। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *