![]()
फतेहाबाद जिले के गांव हिजरावां कलां में युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने गांव के ही महला सिंह और उसके बेटे रवि उर्फ मोडु पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीर बाबा की दरगाह के पास किया हमला पुलिस को दी शिकायत गांव हिजरावां कलां निवासी ओमप्रकाश (22) ने बताया कि वह 30 अप्रैल को अपने घर से अपने गांव हिजरावां कलां में ही पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेकने के लिए जा रहा था। जब दरगाह के पास पहुंचा तो गांव के ही रवि उर्फ मोडु और उसका पिता महला सिंह आए और रास्ता रोक लिया। दोनों कहने लगे कि तुने हमारी मुखबरी करके हमारे परिवार के सदस्य बब्बु को पुलिस को पकड़वाया है। हम तुझे पुलिस की मुखबरी करने का मजा चखाते है। जिस पर मैंने उन्हें कहा कि मैंने पुलिस को कोई मुखबरी नहीं की है। इतना कहते ही महला सिंह ने उसे पकड़ लिया और रवि उर्फ मोडु ने अपने हाथ में लिए लोहे के कड़े से कई चोटें मारी। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज किया था रेफर ओमप्रकाश ने बताया कि वह उसने शोर मचाया तो आसपास से लोगों को इकट्ठा होते देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगे कि अगर आइंदा पुलिस को हमारी मुखबरी की तो तुझे जान से मार देंगे। उसके बाद गांव के ही जसवीर सिंह ने उसे फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से डॉक्टर ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
फतेहाबाद में बाप-बेटे पर केस दर्ज:पुलिस को मुखबिरी देने के आरोप लगा भड़के दोनों; युवक पर किया था हमला
Leave a comment