पठानकोट-सुजानपुर रेलवे फाटक आज से 4 मई तक बंद:रेलवे की जनता से अपील; असुविधा से बचने को वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

Actionpunjab
1 Min Read




पठानकोट-सुजानपुर मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे विभाग की ओर से इस मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक को 2 मई से 4 मई तक बंद रखा जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फाटक के पास रेलवे परिधि में आने वाली सडक की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण से संबंधित किए जाएंगे काम
इस दौरान सड़क चौड़ीकरण और सुधार से संबंधित काम किए जाएंगे। जिसके चलते यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे के पीडब्ल्यूआई अनिल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए फाटक को अस्थायी रूप से बंद करना जरूरी है। जिला प्रशासन से रेलवे ने ली अनुमति उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई है। रेलवे ने आम जनता से अपील की है, कि वे इन तिथियों के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *