Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today)

Actionpunjab
23 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (2 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

2 मई, शनिवार को वृष राशि वालों को करियर में नए मौके और पदोन्नति की दिशा में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को नई नौकरी या बड़े ब्रेक के योग हैं। कर्क राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने का समय अच्छा रहेगा। कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे, लेकिन मन में उत्साह कम रहेगा। वृश्चिक राशि वालों को विदेशी प्रोजेक्ट या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।

धनु राशि वालों के लिए पदोन्नति और सैलरी बढ़ने के संकेत हैं। मकर राशि वालों को ऑफिस में प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। मीन राशि वालों की प्रमोशन फाइल आगे बढ़ सकती है। इनके अलावा मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों को कामकाज, रिश्तों और सेहत में सावधानी रखनी होगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – फाइव ऑफ कप्स आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी नुकसान या पुराने मामले को लेकर मन उदास रह सकता है। व्यापारिक माहौल में थोड़ी मंदी और नीरसता महसूस होगी। परिवार में किसी पुरानी बात पर बहस संभव है। आर्थिक निवेश में घाटे की चिंता रह सकती है। उत्सव या खुशी के माहौल में भी आप खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। बीती बातों को पकड़कर न बैठें। भविष्य की ओर देखें, अभी भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।

करियर – मैनेजमेंट और लॉ फील्ड के लोगों को आज कड़ी चुनौती मिल सकती है। आर्ट्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सही मंच नहीं मिल पाएगा। प्रमोशन की उम्मीद कर रहे कर्मचारियों को अभी इंतजार करना होगा। किसी सहकर्मी से मनमुटाव कार्यस्थल की शांति बिगाड़ सकता है। नई नौकरी के प्रस्तावों में स्पष्टता की कमी रहेगी। लव – प्रेम संबंधों में दूरी और गलतफहमियां हावी रह सकती हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए दिन थोड़ा कठिन रहेगा। कम्युनिकेशन गैप से रिश्ते में कड़वाहट पैदा हो सकती है। किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। बातों को मन में रखने के बजाय शांत होकर स्पष्ट संवाद करें। हेल्थ – नींद की कमी के कारण सिर भारी रह सकता है। आंखों में जलन या ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और खुद को शांत रखने का प्रयास करें। ताजी हवा में टहलना लाभदायक रहेगा। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

वृष – पेज ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन नई संभावनाओं और सीखने के अवसरों से भरा रहेगा। परिवार में किसी युवा सदस्य की कामयाबी से खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेस में नए निवेश की योजना सफल हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आज आप ठोस कदम उठाएंगे। घर में रचनात्मक कामों में समय बीतेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लाभदायक रहेगा। धैर्य और व्यवहारिकता से आज आप अपने लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेंगे। वातावरण में उत्साह और स्थिरता बनी रहेगी।

करियर – आर्किटेक्चर और कॉमर्स के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रगतिशील रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी टेक्निकल स्किल्स और नए आइडियाज की सराहना होगी। फ्रीलांसर्स को बड़े क्लाइंट्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। पदोन्नति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने पर ध्यान दें। लव – रिश्तों में आज नयापन और ताजगी महसूस होगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी पुराने परिचित से अचानक मुलाकात सुखद रहेगी। छोटी-छोटी खुशियां रिश्तों को और मजबूत बनाएंगी। साथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट देना संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा। हेल्थ – चेहरे पर स्किन एलर्जी या छोटे दाने परेशान कर सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें। ताजी हवा और प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – पेस्टल येलो, लकी नंबर – 3

मिथुन – नाइट ऑफ कप्स आज का दिन सुनहरे अवसरों और सुखद संदेशों का संगम रहेगा। बिजनेसमैन को मार्केट में नई पहचान और आकर्षक ऑफर मिल सकते हैं। हाउसवाइफ अपनी हॉबी को समय देंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव दिखेगा और वे अपनी क्लासेस में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार में किसी उत्सव की प्लानिंग सफल हो सकती है।

करियर – आईटी सेक्टर और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। फ्रीलांसर्स को अपनी क्रिएटिविटी के लिए इंटरनेशनल क्लाइंट्स से तारीफ मिल सकती है। वर्कप्लेस पर आपका परफॉर्मेंस बॉस को प्रभावित करेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बड़ा ब्रेक मिल सकता है। स्किल्स का सही इस्तेमाल आज आपको लीडरशिप रोल में ला सकता है। लव – प्रेम संबंधों में इमोशनल बॉन्डिंग बहुत मजबूत रहेगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोग आज किसी खास आकर्षण को महसूस कर सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने दोस्तों के साथ रियूनियन की योजना बन सकती है। आप अपनी भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करने में सफल रहेंगे। हेल्थ – आज टॉन्सिल्स या गले में सूजन की तकलीफ हो सकती है। धूल-मिट्टी से एलर्जी होने की आशंका है, जिससे छींकें आ सकती हैं। ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन से परहेज करें। रात को सोते समय हर्बल चाय लेना गले को राहत देगा। लकी कलर – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 2

कर्क – द फूल आज का दिन नई संभावनाओं और बेफिक्र शुरुआत का है। बिजनेसमैन के लिए नया वेंचर शुरू करने का समय अच्छा रहेगा। परिवार के बच्चे अपनी जीत से सबका दिल जीत लेंगे। छात्रों को किसी नए कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए भरपूर मोटिवेशन मिलेगा। हाउसवाइफ घर की सजावट में कुछ बोल्ड और क्रिएटिव बदलाव कर सकती हैं। चिंता छोड़कर आज के पल का आनंद लें।

करियर – लीगल सेक्टर के लोगों को आज कोई बड़ा केस संभालने का मौका मिल सकता है। आपकी नई सोच और इनोवेशन की चर्चा होगी। नई नौकरी जॉइन करने वालों के लिए ऑफिस का वातावरण फ्रेंडली रहेगा। आपकी जोखिम लेने की क्षमता आज आपको प्रतिद्वंद्वियों से आगे रखेगी। लव – रिश्तों में नई और रोमांचक शुरुआत हो सकती है। पार्टनर के साथ हुई पुरानी तकरार आज हंसी-मजाक में खत्म हो जाएगी। दोस्ती में नया उत्साह और अटूट विश्वास देखने को मिलेगा। बिना किसी उम्मीद के प्यार बांटें। सोशल मीडिया पर किसी पुराने मित्र का मैसेज आपकी शाम खुशनुमा बना सकता है। हेल्थ – पैरों की एड़ियों में चुभन वाला दर्द महसूस हो सकता है। शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन और कमजोरी आ सकती है। धूप के कारण चेहरे पर एलर्जी या रेडनेस की समस्या परेशान कर सकती है। पानी और हल्का भोजन ज्यादा लाभ देगा। लकी कलर – बेबी पिंक, लकी नंबर – 3

सिंह – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन मानसिक खींचतान और वैचारिक मतभेदों वाला रहेगा। घर के बुजुर्गों की सलाह आज कड़वी लग सकती है। स्टूडेंट्स को अपनी एकाग्रता बनाए रखने में मुश्किल आएगी। आर्थिक लेन-देन में आज किसी पर भरोसा करना घाटे का सौदा साबित हो सकता है। परिवार में जीत की जिद आपसी बॉन्डिंग खराब कर सकती है। शांति बनाए रखना आज बड़ी चुनौती रहेगी।

करियर – आपकी कोई नई स्ट्रेटजी दूसरों को पसंद नहीं आएगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अपनी अथॉरिटी बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष करना होगा। प्रमोशन की रेस में आज कोई दूसरा व्यक्ति आपसे आगे निकल सकता है। नई नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू का नतीजा निराशाजनक रह सकता है। अपनी प्रोफेशनल इमेज का ध्यान रखें और गपशप से दूर रहें। लव – प्रेम संबंधों में अपनी बात ऊपर रखने की कोशिश रिश्ते में कड़वाहट ला सकती है। पार्टनर की बात सुनने के बजाय उसे गलत साबित करना भारी पड़ सकता है। किसी पुराने राज के खुलने से मनमुटाव की आशंका है। दिल की बात साझा करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। अहंकार को प्यार के बीच न आने दें। हेल्थ – पेट में भारीपन और एसिडिटी की समस्या से दिन खराब हो सकता है। ज्यादा नमक और मिर्च वाले भोजन से परहेज करें। पर्याप्त पानी पिएं और शांत संगीत का सहारा लें। मेडिटेशन से तनाव कम करने की कोशिश करें। लकी कलर – पेस्टल ग्रीन, लकी नंबर – 5

कन्या – फोर ऑफ कप्स आज का दिन मन में ऊब और मानसिक असंतोष ला सकता है। बिजनेसमैन को अच्छी डील्स मिलने के बाद भी विशेष रुचि महसूस नहीं होगी। हाउसवाइफ अपनी डेली रूटीन से काफी बोरियत महसूस कर सकती हैं। आर्थिक लाभ के रास्ते खुले रहेंगे, लेकिन आप उन्हें पूरी तरह देख नहीं पाएंगे। माहौल में अजीब सी खामोशी और सुस्ती रह सकती है। जीवन की नीरसता आज हावी हो सकती है।

करियर – आर्ट्स और पेंटिंग से जुड़े लोगों को आज प्रेरणा की कमी महसूस होगी। मेडिकल प्रोफेशनल्स को अपनी रूटीन ड्यूटी थकाऊ लग सकती है। प्रमोशन की खबर मिलने पर भी आप विशेष उत्साह नहीं दिखा पाएंगे। फ्रीलांसर्स को आज नए असाइनमेंट्स लेने में हिचक होगी। नई स्किल्स सीखने का मन नहीं करेगा। लव – प्रेम संबंधों में एकतरफा संवाद और नीरसता बनी रहेगी। पार्टनर की ओर से मिले सरप्राइज भी आपको खास खुश नहीं कर पाएंगे। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में ठहराव आने से मन विचलित रहेगा। आज अपने जज्बात व्यक्त करना आपके लिए मुश्किल होगा। किसी भी जिद से बचें और साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। हेल्थ – मांसपेशियों में कमजोरी और पैरों के तलवों में झनझनाहट परेशान कर सकती है। मानसिक रूप से आप लो महसूस करेंगे। ज्यादा नींद आने की समस्या हो सकती है। आलस छोड़कर थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7

तुला – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन मानसिक पीड़ा और भावनात्मक चुनौतियों वाला रहेगा। बिजनेस में किसी भरोसेमंद पार्टनर से धोखा मिल सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका है। हाउसवाइफ को परिवार के सदस्यों की कड़वी बातों से ठेस पहुंच सकती है। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के परिणामों से निराशा हो सकती है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता मन को परेशान करेगी। धैर्य से काम लें और खुद को बिखरने न दें। कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

करियर – वर्कप्लेस पर सहकर्मियों की साजिश के कारण आपकी प्रोफेशनल इमेज खराब होने का खतरा है। नई नौकरी के इंटरव्यू में रिजेक्शन मिलने से आत्मविश्वास कम हो सकता है। फ्रीलांसर्स को क्लाइंट्स के साथ हुए एग्रीमेंट टूटने का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई भी नया इन्वेस्टमेंट या प्रोजेक्ट शुरू करना जोखिम भरा रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और सावधानी बरतें। लव – प्रेम संबंधों में आज बड़ा भावनात्मक झटका लग सकता है। पार्टनर के साथ ब्रेकअप या लंबी दूरी के संकेत बन रहे हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से रिश्ते में दरार आ सकती है। पुराने घाव फिर से हरे होने से मन विचलित रहेगा। खुद को संभालने और एकांत में समय बिताने की जरूरत है। आंसू बहाने के बजाय खुद को मजबूत बनाएं। हेल्थ – हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी दवाएं समय पर लें। गहरी सांस लेने का अभ्यास करें और शांत रहें। शरीर को आराम देने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

वृश्चिक – टू ऑफ वांड्स आज का दिन भविष्य की बड़ी योजनाओं और दूर की सोच का है। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। घर के बुजुर्गों का अनुभव आज आपके लिए मार्गदर्शक बनेगा। हाउसवाइफ घर के रिनोवेशन की योजना बना सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के नए रास्ते खुलेंगे। वातावरण में प्रगति और नई उमंग रहेगी। आज आपकी दूरदर्शिता ही आपकी सबसे बड़ी सफलता बनेगी।

करियर – सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन ब्लूप्रिंट और प्लानिंग का रहेगा। आर्किटेक्चर फील्ड में नए इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स मिलने की प्रबल संभावना है। प्रमोशन की राह देख रहे लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। नई संभावनाओं का स्वागत करें और अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर काम करें। लव – प्रेम संबंधों में साथ मिलकर भविष्य के सपने सजाने का दिन है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए दिन यादगार रहेगा। अविवाहित लोगों को शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भावनाओं को खुलकर साझा करने से मन का बोझ हल्का होगा। साथी का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने रिश्ते को नए मुकाम पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। हेल्थ – स्क्रीन टाइम के कारण माइग्रेन का हल्का दर्द होने की आशंका है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है। पैरों की नसों में खिंचाव या वैरिकाज वेंस की समस्या उभर सकती है। आराम और संतुलित खान-पान पर ध्यान दें। लकी कलर – एमरल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 2

धनु – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन पारिवारिक समृद्धि और पैतृक सुख लेकर आएगा। पुश्तैनी बिजनेस में आज बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। घर के बुजुर्गों की संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। बच्चे बड़ों के पदचिह्नों पर चलते हुए संस्कार और अनुशासन दिखाएंगे। हाउसवाइफ किसी बड़े मांगलिक उत्सव की तैयारी में व्यस्त रहेंगी। आर्थिक इन्वेस्टमेंट आज भविष्य को सुरक्षित बना सकता है। परिवार का साथ आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा।

करियर – मेडिकल और फार्मा सेक्टर के लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। अस्पताल या लैब में कार्यरत प्रोफेशनल्स को विशेष सम्मान मिल सकता है। किसी प्रतिष्ठित संस्थान से जॉब ऑफर मिलने की संभावना है। बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के लोगों का टारगेट समय से पहले पूरा होगा। पदोन्नति के साथ सैलरी में बढ़ोतरी के संकेत हैं। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। लव – पार्टनर को परिवार के सदस्यों से मिलवाने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। शादीशुदा जोड़ों के बीच आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। पुरानी गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। किसी करीबी मित्र की सलाह वैवाहिक जीवन में मधुरता लाएगी। आज प्यार में जिम्मेदारी और समर्पण का भाव बढ़ेगा। हेल्थ – कैल्शियम और विटामिन डी की कमी महसूस हो सकती है। पैरों की हड्डियों और जोड़ों में हल्का दर्द परेशान करेगा। लोअर बैक में खिंचाव के कारण उठने-बैठने में तकलीफ हो सकती है। रात में हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 1

मकर – द मैजिशियन आज आप अपनी बुद्धिमानी और समझदारी से मुश्किल कामों को भी आसान बना देंगे। बिजनेसमैन के लिए नई पार्टनरशिप और विस्तार का दिन है। हाउसवाइफ अपनी मल्टीटास्किंग स्किल्स से सभी को प्रभावित करेंगी। छात्रों को स्कॉलरशिप मिलने के प्रबल संकेत हैं। परिवार का माहौल सकारात्मक और ऊर्जावान रहेगा। आज आप अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। आपकी संसाधन जुटाने की क्षमता आज आपको हर संकट से बाहर निकाल सकती है।

करियर – आईटी प्रोफेशनल्स को आज नया और चुनौतीपूर्ण असाइनमेंट मिल सकता है। फ्रीलांसर्स को अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स के कारण बड़ा प्रोजेक्ट हासिल होगा। ऑफिस में पदोन्नति की संभावनाएं बन रही हैं। नए बिजनेस स्टार्टअप के लिए दिन शुभ रहेगा। आपकी लीडरशिप क्वालिटी आज टीम को बड़ी सफलता दिला सकती है। अपने सभी स्किल्स का भरपूर उपयोग करें। लव – प्रेम संबंधों में आज आकर्षण और रोमांस बना रहेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बातचीत के नए माध्यमों से दूरी कम होगी। दोस्ती में नई जान आएगी। आपकी वाणी का असर आज साथी को प्रभावित करेगा। रिश्तों में ताजगी और विश्वास का अनुभव होगा। आज आप पार्टनर के साथ सुखद शाम बिता सकते हैं। हेल्थ – थायराइड की समस्या वाले लोगों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना होगा। स्किन पिग्मेंटेशन या धूप से होने वाले काले धब्बों की समस्या उभर सकती है। ताजा जूस पिएं और खुद को एक्टिव रखें। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

कुंभ – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन स्पष्टवादिता और मानसिक स्पष्टता का है। घर की हाउसवाइफ अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपना सकती हैं। बुजुर्गों की कड़वी लेकिन सच्ची सलाह आपको सही रास्ता दिखाएगी। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर सीधी और स्पष्ट बात होगी। वातावरण में गंभीरता बनी रहेगी। फालतू भावुक फैसलों से बचें। आज सच्चाई और तर्क ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। निर्णय लेने में हिचकिचाहट न दिखाएं।

करियर – कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी दलीलें प्रभावी साबित होंगी। वर्कप्लेस पर आपके काम का बारीकी से ऑडिट हो सकता है। मैनेजमेंट में काम करने वाले लोग अपनी सख्त पॉलिसी लागू करने में सफल रहेंगे। नई जॉब के ऑफर में पारदर्शिता की जांच जरूर करें। लव – रिश्तों में आज भावनाओं के बजाय स्पष्टता और ईमानदारी हावी रहेगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बातचीत के माध्यम से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। दोस्ती में सीमाओं का सम्मान करना जरूरी है। ज्यादा उम्मीदें पालने के बजाय वास्तविकता में रहें। प्रेम में गहराई से ज्यादा सच्चाई का महत्व रहेगा। कड़वे संवादों से बचें, लेकिन सच बोलने से पीछे न हटें। हेल्थ – आज नसों में खिंचाव और साइटिका का दर्द परेशान कर सकता है। सांस लेने में हल्की रुकावट या साइनस की समस्या उभर सकती है। ठंडी हवा के सीधे संपर्क से खुद को बचाएं। मेडिटेशन मन को ज्यादा फोकस्ड बनाने में मदद करेगा। तनाव कम करने के लिए पर्याप्त आराम लें। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6

मीन – स्ट्रेंथ आज का दिन आपकी आंतरिक शक्ति और आत्म-नियंत्रण दिखाने का है। बिजनेसमैन अपनी सहनशीलता और सौम्य व्यवहार से कठिन सौदों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। हाउसवाइफ अपनी सूझबूझ से पारिवारिक तनाव खत्म कर घर में शांति का माहौल बनाएंगी। छात्रों में कठिन विषयों को हल करने के लिए आत्मविश्वास और फोकस दिखेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। माहौल में सकारात्मकता बनी रहेगी।

करियर – आपके कठिन परिश्रम और मजबूत संकल्प की सीनियर लेवल पर सराहना होगी। मैनेजमेंट में काम करने वाले लोग आज अपनी नई नीतियों को सफलतापूर्वक लागू कर पाएंगे। प्रमोशन की फाइल आज उच्च अधिकारियों की मेज तक पहुंच सकती है। नई नौकरी के प्रस्ताव आपकी योग्यता के अनुरूप होंगे। अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा रखें। लव – प्रेम संबंधों में आज धैर्य और करुणा का भाव रिश्तों को नई गहराई देगा। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहने वाले लोग आपसी विश्वास की नई मिसाल कायम करेंगे। पार्टनर के साथ हुए पुराने मतभेद आज आपकी कोमल वाणी और व्यवहार से सुलझ सकते हैं। प्रेम में आई कड़वाहट को आप अपने प्यार से खत्म करने में सफल रहेंगे। हेल्थ – त्वचा पर धूप या प्रदूषण के कारण टैनिंग और रेडनेस की समस्या परेशान कर सकती है। आंखों की थकान दूर करने के लिए उन्हें ठंडे पानी से बार-बार धोएं। पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को आराम दें। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *