तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी:पिंडवाड़ा में युवक की मौके पर मौत, आरोपी ड्राइवर मौके से हुआ फरार

Actionpunjab
2 Min Read




ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर पालड़ीएम थाना क्षेत्र के अरठवाड़ा कट पर एक तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पालड़ीएम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भीलवाड़ा निवासी मदन सिंह (30) रावत पुत्र हिम्मत सिंह के रूप में हुई है। मदन सिंह अपने परिचितों के साथ पिंडवाड़ा में रहकर काम कर रहा था। किसी जरूरी काम से वह पिंडवाड़ा से बाइक लेकर शिवगंज की ओर जा रहा था। अरठवाड़ा कट के पास पहुंचते ही उसकी बाइक खाद-बीज लेकर अरठवाड़ा जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से तेज रफ्तार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मदन सिंह रावत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पालड़ीएम थाने से सहायक उप निरीक्षक गिरधर सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर ड्राइवर अपना वाहन और ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को एक निजी वाहन की मदद से पालड़ीएम के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और परिजनों को सूचित किया गया। सहायक उप निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई से इस संबंध में बात हुई है और परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *