फिरोजाबाद में गर्भवती गाय की पीट-पीटकर हत्या:ग्रामीणों ने किया हंगामा, बजरंग दल ने सख्त कार्रवाई की मांग की

Actionpunjab
2 Min Read




फिरोजाबाद के दबरई गांव में एक गर्भवती गाय को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। थाना मटसेना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब गाय के शव को हटाने और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की, तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप था कि आरोपी ने बेरहमी से गाय की पिटाई की। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पुलिस से कहा कि बिना पोस्टमार्टम कराए गाय के शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। लोगों का तर्क था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गाय की मौत की सही वजह और आरोपी की करतूत स्पष्ट होगी। इस बात को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक भी हुई। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे गौहत्या का गंभीर मामला बताया। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि दोषी पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद स्थिति कुछ शांत हुई। थानाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *