![]()
अंबाला जिले के उगाला गांव में एक बंद मकान से लाखों रुपए का कैश और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए यमुनानगर गया हुआ था। घर लौटने पर उन्हें ताले टूटे मिले और अलमारी से करीब 1 लाख रुपए कैश समेत भारी मात्रा में जेवरात गायब थे। शिकायत के आधार पर बराड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव उगाला के सुनारों वाला मोहल्ला निवासी सचिन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के अड्डे पर ‘डॉ लाल पैथ लैब’ चलाते हैं। उसके माता-पिता कुरुक्षेत्र के सोंटी गांव में शिव मन्दिर में पूजा-पाठ करते हैं। वह कभी-कभार ही घर आते हैं। मौसी के बेटे की शादी में गया था परिवार सचिन शर्मा 29 अप्रैल को अपने परिवार के साथ मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए किशनपुरा दयामला (यमुनानगर) गए थे। घर से निकलते समय उन्होंने मेन गेट और कमरों पर अच्छी तरह से ताले लगाए थे। अलमारी के ताले टूटे हुए थे सचिन शर्मा के अनुसार, जब वे 1 मई की शाम को परिवार के साथ घर लौटे और ताला खोलकर बेडरूम में गए, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। कमरे के अंदर रखी अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। एक लाख कैश और ज्वेलरी चोरी चोरों ने अलमारी में रखे करीब 1 लाख रुपए कैश और भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए थे। चोरी हुए जेवरात में 2 जोड़ी सोने की बालियां, 1 सोने का टीका, 1 सोने की नथली, 6 सोने के कोके, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब और 4 जोड़ी चांदी की चुटकियां (बिछुए) शामिल हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
अंबाला में बंद मकान से लाखों कैश और जेवरात चोरी:शादी में गया था परिवार; घर आने पर दरवाजों के ताले टूटे मिले
Leave a comment