जलालाबाद के पास हाईवे पर सड़क हादसा:रॉन्ग साइड से आ रही कार से बचने में फीड से भरा ट्रक पलटा, आरोपी मौके से फरार

Actionpunjab
2 Min Read




फाजिल्का–फिरोजपुर हाईवे पर जलालाबाद के नजदीक बीती रात एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पशुओं की फीड से भरा ट्रक पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक ड्राइवर सामने से रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने की कोशिश कर रहा था। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि उसे हल्की चोटें आई हैं और ट्रक को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर चमकौर सिंह, जो गांव दीप सिंह वाला के निवासी हैं, फाजिल्का से गुरुहरसहाय की ओर पशुओं की फीड लेकर जा रहे थे। जब वह जलालाबाद में डेरा ब्यास सत्संग घर के पास पहुंचे, तभी अचानक एक कार रॉन्ग साइड से सामने आ गई। टक्कर से बचने के लिए चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए, जिससे ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर से ट्रक का टायर फटा टक्कर के कारण ट्रक का टायर फट गया और वाहन सड़क पर पलट गया।हादसे के दौरान चालक ट्रक के केबिन में फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। चमकौर सिंह ने बताया कि यदि वह समय रहते ब्रेक न लगाते, तो कार में सवार चार लोगों की जान को खतरा हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *