![]()
दौसा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाक्रम सिकन्दरा थाना क्षेत्र के कोरड़ा कला गांव का है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर बदलते वक्त अचानक जैक फिसल गया, जिससे ट्रॉली नीचे गिर गई और ड्राइवर उसके नीचे दब गया। हादसे में सचिन गुर्जर (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर लांका चौकी पुलिस में मौके पर पहुंच हादसे की जानकारी ली। पुलिस कर के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
दौसा में दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत:ट्रॉली का टायर बदलते वक्त जैक फिसला; एक अन्य युवक गंभीर घायल
Leave a comment