पंजाब- AAP छोड़ BJP जॉइन करने वाले सांसद पर FIR:गवर्नर बोले- नियमानुसार न हुआ तो देखेंगे: पुलिस दिल्ली पहुंची तो संदीप पाठक फिल्मी स्टाइल में निकले

Actionpunjab
2 Min Read




AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज होने का दावा किया जा रहा है। यह केस भ्रष्टाचार और महिला के शोषण से जुड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि पाठक पर गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। संदीप पाठक केस दर्ज होने की खबर सामने आते ही दिल्ली स्थित अपने घर के पिछले दरवाजे से फिल्मी स्टाइल में निकल गए। दावा किया जा रहा है कि जिस गाड़ी में बैठकर संदीप निकले, वह राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के नाम पर रजिस्टर्ड है। गाड़ी पर नंबर भी जालंधर का है। हालांकि पूरा दिन गुजरने के बाद भी पंजाब पुलिस या सरकारी प्रवक्ता व AAP के प्रवक्ताओं ने इस FIR को लेकर कुछ नहीं कहा। संदीप पाठक ने भी न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा- मेरे खिलाफ किसी भी FIR की मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने सांसद संदीप पाठक के दिल्ली स्थित घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है। यह चर्चा होती रही कि पंजाब पुलिस की 3 से 4 टीमें दिल्ली गई हैं। जिनमें विजिलेंस और पुलिस की टीमें शामिल हैं। वहीं इस मामले में अब पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा- जो भी हो, अगर यह नियमों के अनुसार है तो ठीक है। अगर नहीं, तो हम एक टीम बनाकर इसकी जांच करेंगे। संदीप पाठक से पहले AAP सरकार प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के जरिए पार्टी छोड़ने वाले दूसरे सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट फैक्ट्री में भी रेड करा चुकी है। डॉ. संदीप पाठक 25 अप्रैल को राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के साथ BJP में शामिल हुए थे। इसके अलावा राघव चड्‌ढा और हरभजन सिंह भज्जी की सिक्योरिटी भी AAP सरकार छीन चुकी है। पार्टी छोड़ने वाले 3 सांसदों पर पहले कार्रवाई कर चुकी AAP सरकार इस मामले के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *