सुपारी देकर सगे भाइयों पर हमले के सात आरोपी गिरफ्तार:मंदिर निर्माण सामग्री रास्ते में डालने को लेकर हुआ था विवाद

Actionpunjab
2 Min Read




राजसमंद के कांकरोली थाना क्षेत्र के आसोटिया गांव में हुई मारपीट के मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। मंदिर निर्माण सामग्री रास्ते में डालने को लेकर विवाद होने पर सुपारी देर आारोपियों ने हमला करवाया था। घात लगाकर किया हमला, दोनों भाई गंभीर घायल घटना 3 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की है। आसोटिया निवासी सगे भाई भेरूलाल प्रजापत और रवि प्रजापत घर लौट रहे थे। सती माता मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिर की अखरिया बैठक के पास गली में घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में भेरूलाल के पैर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उसकी हड्डी टूट गई और वह मौके पर बेहोश हो गया। वहीं रवि प्रजापत को लाठियों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया गया। आरोपी नकदी लूटकर फरार हो गए। पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज, पुलिस ने की व्यापक जांच घटना के बाद पीड़ितों के पिता सुरेश प्रजापत (55) ने 4 अप्रैल को मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन और थाना प्रभारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच और संदिग्धों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया। मामूली विवाद बना वजह, सुपारी देकर करवाया हमला जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मनोज उर्फ गट्टा जावड़िया का पीड़ितों से मंदिर निर्माण सामग्री रास्ते में डालने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसने चंद्रशेखर उर्फ आकाश भील और उदयलाल छापरवाल को सुपारी देकर हमला करवाया। 7 आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी पुलिस ने मनोज उर्फ गट्टा, चंद्रशेखर उर्फ आकाश भील, उदयलाल छापरवाल, जगदीश उर्फ लक्की भील, दिनेश भील और रोहित प्रजापत को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *