जालंधर में मूसलाधार बारिश:सुबह अचानक आंधी चली, तापमान में आई गिरावट; कई इलाकों में बिजली रही गुल

Actionpunjab
3 Min Read




जालंधर में रविवार सुबह साढ़े 5 बजे अचानक मौसम बदल गया। धूलभरी आंधी चलने के साथ ही कुछ देर में आसमान में घने बादल छा गए। 6 बजे के करीब बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। आंधी के चलते कई इलाकों की बत्ती गुल रही। लाडोवाली रोड क्षेत्र में 2 घंटे बाद बत्ती आई। रविवार होने के चलते सड़कों पर लोग कम ही नजर आए। इस बारिश के चलते लोगों को कई दिन से बढ़ी उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के चलते जालंधर के दमोरिया पुल, रलवे रोड सहित कई निचले इलाकों में हलका जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने पूरा दिन बारिश की संभावना जताई है।
देखें मौसम से जुड़े PHOTOS तेज हवाओं के साथ बारिश
रविवार तड़के से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश हो गई। पूरा जालंधर शहर में बारिश है। बारिश के साथ चल रही हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां गिरने की भी सूचना है। वाहन चालकों को विजिबिलिटी कम होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंधी के चलते अहतियातन अधिकतर इलाकों में बिजली कटी
खराब मौसम का सबसे बड़ा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। तेज हवाओं और आसमानी बिजली के चलते शहर के अधिकतर इलाकों में सुबह से ही लाइट बंद रही। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली काटी गई थी। बहुत से इलाकों में आंधी थमने के 2 घंटे बाद बिजली की बहाली हो गई है। जलभराव और जनजीवन प्रभावित
बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। ड्रेनेज सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है, जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। रविवार की सुबह होने के कारण दफ्तर जाने वालों की संख्या कम है लेकिन दैनिक मजदूरों और रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए यह बारिश मुसीबत बनकर आई है। 8 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अभी भी एक्टिव है, जो ऊपरी स्तर की पश्चिमी से चलने वहने वाली हवा के साथ आगे बढ़ रहा है। 8 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। वहीं उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल चुका है। इसके असर से पंजाब, हरियाणा और आसपास के इलाकों में बादल, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में चार और पांच मई को बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। 6 को यलो अलर्ट है। 7 और 8 को बारिश का अनुमान है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *