सलूबंर के ट्रेलर को हटाने गई क्रेन पलटी:हाईवे पर लगा लंबा जाम, बेकाबू होकर पलटा था ट्रेलर

Actionpunjab
1 Min Read




उदयपुर-सलूम्बर मेगा हाईवे पर रविवार को डाया बांध के पास एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक बेकाबू ट्रेलर सड़क के बीच पलट गया। इसके बाद ट्रेलर को हटाने के लिए बुलाई गई क्रेन भी असंतुलित होकर पलट गई। एक ही स्थान पर दो भारी वाहनों के पलटने से हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर पलटा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर तेज गति में था और डाया बांध के समीप मोड़ पर उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई अन्य छोटा वाहन पास नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर बचाव के लिए एक क्रेन बुलाई गई, लेकिन भारी ट्रेलर को सीधा करने के प्रयास में वह भी असंतुलित होकर पलट गई। 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा इस दोहरे हादसे के कारण मेगा हाईवे के दोनों ओर लगभग 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तेज धूप और गर्मी के बीच यात्री घंटों तक फंसे रहे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों, निजी कारों और मालवाहक ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *