करनाल में कार से 52 किलो चूरापोस्त बरामद:एक आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Actionpunjab
3 Min Read




करनाल में मेरठ रोड पर पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चूरापोस्त बरामद किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। कार की तलाशी लेने पर डिग्गी से दो प्लास्टिक कट्टों में कुल 52 किलो 850 ग्राम चूरापोस्त मिला, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी के गहनता से पूछताछ की जाएगी। गुप्त सूचना पर की गई नाकाबंदी एएसआई नरेन्द्र सिंह एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल को 2 मई की शाम करीब 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सिद्धपुर निवासी चरणजीत सिंह उर्फ काका अपने साथी बलविंद्र शर्मा निवासी पुंडरी के साथ मिलकर चूरापोस्त बेचता है। सूचना के अनुसार आरोपी यूपी से कार में नशीला पदार्थ लेकर नीलोखेड़ी की तरफ आने वाला था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएसआई ने तुरंत टीम के साथ नाकाबंदी की योजना बनाई। टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चेकिंग शुरू एएसआई नरेन्द्र सिंह व उनकी टीम मेरठ रोड होते हुए लालूपुरा मोड़ के पास शिवशक्ति ढाबा के सामने पहुंचे। यहां शामली से करनाल आने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान एक लाइट गोल्डन रंग की होंडा सिटी कार आई। पुलिस को देखकर चालक ने कार वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। शक के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा कर कार को काबू कर लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम चरणजीत सिंह उर्फ काका बताया। कार की डिग्गी से दो कट्टों में मिला चूरापोस्त आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें कुछ नहीं मिला। इसके बाद कार की तलाशी लेने पर डिग्गी से दो प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए। जांच में इमें चूरापोस्त पाया गया। इसका कुल वजन 52 किलो 850 ग्राम निकला। इसके बाद एएसआई नरेन्द्र सिंह की शिकायत पर थाना मधुबन में मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया है और तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी और इसके नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *