रोपड़ IIT फ्रोफेसर पर सेक्सुअर हेरासमेंट का आरोप:रिसर्च की छात्रा ने दी शिकायत, बताया-अनुचित मांग न मानने पर पीटा, पुलिस जांच में जुटी

Actionpunjab
3 Min Read




रोपड़ में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में रिसर्च की स्टूडेंट ने अपने गाइड प्रोफैसर पर सेक्सुअल हेरासमेंट का आरोप लगया। इसे लेकर रोपड़ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान के अनुसार जांच की जा रही है।
छात्रा ने दावा किया कि उसे रिसर्च ट्रिप पर अकेले साथ चलने के लिए मजबूर किया गया और मना करने पर रिसर्च प्रोग्राम से बाहर करने की धमकी दी गई।
आईआईटी प्रबंधन ने बताया कि शिकायत 29 अप्रैल को मिली थी और अगले ही दिन कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। मामला पुलिस को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही प्रोफैसर को 2 महीने की फोर्सली लीव पर भेजकर मामला संस्थान की इंटर्नल कमेटी को सौंप दिया गया है।
छात्रा का दावा-प्रोफैसर ने गलत करने का दबाव बनाया
रिसर्च की छात्रा ने आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रोफेसर कई तरह की अनुचित मांगें करता था जिसके चलते उसने उन मांग को पूरा करने से मना कर दिया। मांगों को ठुकराने पर उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया गया। पीड़िता का दावा है कि उसे रिसर्च ट्रिप पर अकेले जाने के लिए मजबूर किया गया और इनकार करने पर उसे रिसर्च प्रोग्राम से बाहर निकालने की धमकी दी गई।
प्रोफैसर को 2 महीने के फोर्सली लीव पर भेजा
इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आईआईटी प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर को 2 महीने की फोर्सली छुट्टी पर भेज दिया है। संस्थान के निदेशक राजीव आहूजा ने पुष्टि की कि 29 अप्रैल को शिकायत मिलने के तुरंत बाद आंतरिक जांच शुरू कर दी गई थी और वर्तमान में मामला पुलिस को सौंप दिया गया है। आंतरिक शिकायत समिति ने छात्रा की सुरक्षा और उसकी पढ़ाई में आने वाले व्यवधान को देखते हुए 24 घंटे के भीतर उसे अंतरिम राहत प्रदान की है। पीड़िता बोली-गाइड बदलने का आश्वासन मिला, पर बदला नहीं
पीड़िता ने संस्थान की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया है। उसका आरोप है कि उसे गाइड बदलने का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। छात्रा ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि उसे देर रात बुलाकर बयान देने के लिए दबाव बनाया गया। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की औपचारिक जांच कर रही है और संस्थान की आंतरिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *